संस्था का परिचय (हमारे बारे में)
अवध संस्कृति, पहचान हमसे है — स्वामी चिन्मयानंद जी की कलम से
अवध संस्कृति उत्कर्ष समिति भारत एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था है, जो अवध क्षेत्र की प्राचीन, ऐतिहासिक, पौराणिक एवं लोक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर सक्रिय है। संस्था द्वारा अवध की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े स्थलों, तीर्थों, लोक कलाओं, भाषा और साहित्य पर गहन शोध कार्य किया जाता है।
पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण एवं शिक्षा (जैसे गोस्वामी तुलसीदास डिजिटल लाइब्रेरी व विश्वविद्यालय) के क्षेत्र में भी संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
- स्वामी चिन्मयानन्द जी महाराज (मुख्य संरक्षक)